Ads Area

Asian Games 2026 Live Updates: क्रिकेट और शूटिंग में आएगा गोल्ड? बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी से ये है अपडेट

Asian Games 2026 Live Updates: क्रिकेट और शूटिंग में आएगा गोल्ड? बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी से ये है अपडेट

India at Asian Games 2026 Live Updates: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आज तीसरा दिन है और मंगलवार 22 सितंबर का ये दिन भारत के लिए वाकई ‘मंगल’ हो सकती है. इन गेम्स में भारत का खाता तो पहले ही खुल चुका है और दोनों दिन भारतीय एथलीट्स ने मेडल जीते हैं. मगर अभी भी इंतजार एक गोल्ड मेडल है. सुनहरा रंग में अभी तक भारतीय खेमा रंगा नहीं है. ये काम भी आज पूरा हो सकता है क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीतने के इरादे के साथ फाइनल में उतरेगी.

मगर सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम ही नहीं, लगातार तीसरे दिन भारतीय निशानेबाजों से मेडल जीतने की उम्मीद होगी. पिछले दोनों दिन महिला और पुरुष एयर राइफल इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं. अब स्कीट शूटिंग की बारी है, जबकि एयर राइफल में मिक्स्ड टीम इवेंट में भी मेडल की आस है. ये दिन और भी अच्छा बन सकता है अगर वुशू और कराटे में भी भारतीय एथलीट मेडल जीतने में सफल हो जाएं. वहीं बैडमिंटन और हॉकी जैसे मुकाबलों में भारतीय टीम अलग-अलग राउंड के मुकाबले खेलने उतरेंगी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/asian-games-2026-live-updates-cricket-shooting-hockey-swimming-boxing-table-tennis-badminton-news-in-hindi-day-3-three-3913107.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad