Ads Area

PAK W vs SL W: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20I स्कोर, 70 गेंदों में 115 रन तो सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने कूटे

PAK W vs SL W: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20I स्कोर, 70 गेंदों में 115 रन तो सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने कूटे

Asian Games 2026 में महिला क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग की नुमाइश की. श्रीलंका की कप्तान चामारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी पर उतारा. श्रीलंका को मैच की पहली ही गेंद पर सफलता मिली, जब गुल फिरोजा बिना खाता खोले ही आउट हो गई. लेकिन, उसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने जो समां बांधा, उसका नतीजा ये हुआ कि महिला T20I में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपने सबसे बड़े स्कोर की स्क्रिप्ट लिख डाली.

श्रीलंका के खिलाफ पाक का सबसे बड़ा स्कोर

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 177 रन बनाए, जो कि श्रीलंका के खिलाफ महिला T20I में उसका सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट स्कोर 176 रन का था, जो कि उसने दांबुला में इसी साल जुलाई में 7 विकेट खोकर बनाए थे. लेकिन, जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने सबसे बड़े T20I स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

जफर और जुल्फिकार ने 70 गेंदों में जोड़े 115 रन

एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 177 रन के स्कोर तक पहुंचाने में उसे दो खिलाड़ियों- शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर- का बड़ा रोल रहा है. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 70 गेंदों में ही 115 रन स्कोर बोर्ड में जोड़ दिए. इस साझेदारी में आयशा जफर का योगदान 40 गेंदों में 71 रन का रहा जबकि शवाल जुल्फिकार ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए.

जफर और जुल्किकार की इनिंग क्यों खास?

आयशा जफर ने 40 गेंदों में 71 रन 9 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़े. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों में पूरा किया. ये महिला T20I में उनका पहला अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने बस एक शतक जड़ा था. वहीं शवाल जुल्फिकार की कुल इनिंग 50 गेंदों में 54 रन की रही, जो कि उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से बनाए. शवाल जुल्फिकार का महिला T20I में ये दूसरा अर्धशतक है. बड़ी बात ये है कि उनके दोनों अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ आए हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/pak-w-vs-sl-w-pakistan-highest-total-in-womens-t20i-against-sri-lanka-during-asian-games-2026-semifinal-3911554.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad