Ads Area

SA vs NAM: हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, नामीबिया को पहली बार हराया

SA vs NAM: हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, नामीबिया को पहली बार हराया

ऐसा लग रहा है कि इस वक्त साउथ अफ्रीका टी20 क्रिकेट में दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है लेकिन जैसे ही सामने नामीबिया आती है, उसके हाथ-पैर फूल जाते हैं. नामीबिया में चल रही तीन देशों की टी20 सीरीज में यही देखने को मिला है, जहां नामीबिया के खिलाफ पहले ही मैच में करारी हार झेलने के बाद दूसरी बार भी साउथ अफ्रीका हारती हुई नजर आ रही थी. हालांकि, इस बार किसी तरह साउथ अफ्रीका ने 11 रन से जीत दर्ज की. ये साउथ अफ्रीका की नामीबिया के खिलाफ टी20 में 3 मैच में पहली ही जीत है.

विंडहोक में शुक्रवार 4 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले के नतीजे से तय होना था कि फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना नामीबिया से होगा या जिम्बाब्वे से. संयोग से ये फैसला भी खुद साउथ अफ्रीका को ही करना था. नामीबिया को फाइनल में पहुंचने के लिए एक बार फिर साउथ अफ्रीका को हराने की जरूरत थी, जबकि हारने पर जिम्बाब्वे को टिकट मिलना था. अंत में यही हुआ और नामीबिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका.

लुआन ने जमाया पहला शतक

इसकी वजह बनी साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी, जिनके बल्लों से 189 रन निकले. लुआन ड्रिप्रिटोरियस ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जमाया और 101 रन बनाए. वो पिछले ही मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 94 रन पर आउट हुए थे. वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर कॉनर एस्टरहुइजेन ने 88 रन की धुआंधार पारी खेली. इन दोनों के दम पर साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो इस सीरीज का भी सबसे बड़ा स्कोर था.

जीत के करीब पहुंचकर हारी नामीबिया

ऐसे स्कोर के बाद तो लग ही रहा था कि साउथ अफ्रीका अब आसानी से जीत जाएगी और पिछले दोनों मौकों पर उसे हराने वाली नामीबिया इस बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाएगी. मगर जिस अंदाज में नामीबिया की पारी आगे बढ़ी, उसने साउथ अफ्रीका की धड़कनें बढ़ा दीं. लॉरेन स्टीनकांप और यान फ्रीलिंक की ओपनिंग जोड़ी ने धुआंधार शुरुआत की और 11 ओवर में 119 रन जोड़े.

फ्रीलिंक के आउट होने के बाद नामीबिया की उम्मीदों को तब बड़ा झटका लगा, जब स्टीनकांप को रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा. इसके बाद भी नामीबिया मुकाबले में बनी हुई थी. मगर इस बार टीम के कप्तान गेरहार्ड इरासमस का बल्ला दगा दे गया. इरासमस अंत तक टिके रहे लेकिन 26 गेंदों में 30 रन ही बना सके. उनकी धीमी पारी टीम पर भारी पड़ी, जो 217 रन तक ही पहुंच सकी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/south-africa-beat-namibia-in-a-t20i-match-1st-time-with-lhuan-dre-pretorius-century-3898664.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad