भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का अंत उसी अंदाज में हुआ जिसकी उम्मीद थी. टीम इंडिया ने सीरीज के तीनों मैच जीतकर अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ किया. (Photo: PTI)
इस सीरीज में जीत के स्टार तो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने तीनों मैच में खूब रन बनाए लेकिन ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ी और सबसे ज्यादा विकेट लिए. (Photo: PTI)
पहले मैच में बुरी तरह पिटे नीतीश ने अगले दोनों मैच में 3-3 विकेट लिए और कुल 6 विकेट के साथ नंबर-1 रहे. मगर इन 6 में से 4 विकेट ऐसे थे, जो बहुत खास थे. (Photo: PTI)
नीतीश ने सीरीज में 9 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 4 ओवर ऐसे रहे, जिनकी पहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट लिए. यानि 4 बार उन्होंने अपने नए ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की. (Photo: PTI)
नीतीश का ये कमाल इसलिए खास था क्योंकि इस सीरीज में दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर कुल 8 बार नए ओवर की पहली गेंद पर विकेट गिरे, इसमें से 4 बार नीतीश ने ये किया. यानि बाकी कोई गेंदबाज उनके आस-पास भी नहीं था. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/nitish-kumar-reddy-took-a-wicket-in-1st-ball-of-over-4-times-in-india-vs-afghanistan-t20i-series-3909887.html




