Ads Area

VIDEO: ‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

VIDEO: ‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

दुबई में फिर से वही कहानी दोहराई गई, जो 350 दिन पहले देखने को मिली थी. बेइज्जती झेलने वाला मोहसिन नकवी का किरदार एक बार फिर से कहानी के केंद्र में था. फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार भारतीय मेंस टीम की जगह भारतीय महिलाओं ने ले रखी थी और मेंस एशिया कप की जगह मुकाबला विमेंस एशिया कप का था. 13 सितंबर 2026 को मोहसिन नकवी को फिर से वही जिल्लत झेलनी पड़ी जो 350 दिन पहले यानी 28 सितंबर 2026 को उनके साथ हुआ था. बल्कि इस बार तो स्टेडियम में ट्रॉफी चोर के नारे भी लगते दिखाई दिए.

भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी का बनाया मजाक

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 13 सितंबर 2026 को खेले विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया. इस बड़ी जीत के बाद जब बवाल तब मच गया, जब भारतीय महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. PCB चेयरमैन होने के साथ-साथ ACC चीफ होने के नाते मोहसिन नकवी पहले तो ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर भारतीय टीम का इंतजार करते दिखे. उनके इंतजार के 15-20 मिनट बाद भारतीय महिला टीम इस नतीजे पर पहुंची कि वो ट्रॉफी नहीं लेगी.

&

टीम इंडिया की ना के बाद स्टेडियम से गए नकवी

सरेआम हुई इस फजीहत के बाद मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर भागते दिखे. वो तेज कदमों से चलते हुए स्टेडियम के बाहर चले गए.

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे

मोहसिन नकवी को स्टेडियम से बाहर जाते देख वहां मौजूद फैंस ने उन्हें देख ट्रॉफी चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

350 दिन पहले भी मोहसिन नकवी के साथ यही हुआ था

हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं जब क्रिकेट के मैदान पर मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के हाथों बेइज्जती झेली है. पिछले साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. 2025 में भारत की मेंस टीम ने मोहसिन नकवी से एशिया कप क खिताब लेने से मना किया था.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/fans-chanted-trophy-chor-when-they-saw-mohsin-naqvi-leaving-the-stadium-after-ind-vs-sl-womens-asia-cup-3906309.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad