Ads Area

जायसवाल-जडेजा की छुट्टी, नए विकेटकीपर को मौका, टीम इंडिया के सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें

जायसवाल-जडेजा की छुट्टी, नए विकेटकीपर को मौका, टीम इंडिया के सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के बाद 4 नवंबर से पांच वनडे मैच और 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज केली जाएगी. इन दोनों सीरीज के लिए BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने 16 अक्टूबर को स्क्वॉड की घोषणा की. इन स्क्वॉड में ज्यादातर चेहरे तो वही हैं, जिनकी उम्मीद थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों के छुट्टी और एंट्री ने खास ध्यान खींचा है. स्क्वॉड से जुड़ी ऐसी ही कुछ बड़ी बातों के बारे में आपको बताते हैं.

टीम इंडिया के ऐलान की 10 बड़ी बातें

  1. वनडे सीरीज के लिए 2 अलग-अलग स्क्वॉड चुने गए हैं, जिसमें एक स्क्वॉड शुरुआती 3 मैच के लिए और दूसरा स्क्वॉड आखिरी 2 मैच के लिए है.
  2. पहले 3 मैच में नियमित कप्तान शुभमन गिल ही कप्तानी करेंगे, जबकि अगले 2 मैच में उप-कप्तान श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. इन 2 मैच में ईशान किशन उप-कप्तान रहेंगे.
  3. इन 2 ODI मैच के लिए 21 साल के झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को चुना गया है. टीम इंडिया में उन्हें पहली बार मौका मिला है.
  4. वहीं वनडे टीम से ओपनर यशस्वी जायसवाल और दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की छुट्टी हो गई है. दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौजूद थे.
  5. पिछली ODI सीरीज में डेब्यू करने वाले अंशुल कम्बोज और आकिब नबी को भी मौका मिला है. कम्बोज 3 मैच के लिए और नबी आखिरी 2 मैच का हिस्सा होंगे.
  6. जसप्रीत बुमराह को इस पूरी ODI सीरीज से आराम दिया गया है और वो सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.
  7. वहीं चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे और टेस्ट स्क्वॉड में रखा गया है, जबकि चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत को टेस्ट में जगह मिली है. दोनों को हालांकि फिटनेस साबित करनी होगी.
  8. टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है और आखिरी 2 मैच के लिए वो स्क्वॉड में हैं.
  9. चोट के कारण एक साल से भी ज्यादा वक्त के बाद तेज गेंदबाज आकाश दीप टेस्ट टीम में लौटे हैं. वहीं इंग्लैंड में डेब्यू करने वाले अंशुल कम्बोज की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
  10. उधर चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज से बाहर रहे बल्लेबाज साई सुदर्शन और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी लौट आए हैं.


source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/team-india-odi-test-squad-for-new-zealand-series-10-big-points-jaiswal-jadeja-kumar-kushagra-3937460.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad