भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी. (Photo: PTI)
इस दौरे पर वनडे सीरीज 4 नवंबर से और टेस्ट 19 नवंबर से शुरू होगा लेकिन उससे कई दिन पहले ही कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड चले जाएंगे, ताकि तैयारी कर सकें. (Photo: PTI)
मगर न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले शुभमन गिल अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिए एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. (Photo: PTI)
18 अक्टूबर से पंजाब अपने दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ उतरेगी. ग्रुप स्टेज का ये मैच पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में ही खेला जाएगा. (Photo: PTI)
शुभमन गिल सीजन के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे लेकिन इस बार वो टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे. हालांकि कप्तानी की जिम्मेदारी 22 साल के उदय सहारन के हाथों में ही रहेगी. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/shubman-gill-to-play-punjabs-2nd-ranji-trophy-match-before-new-zealand-tour-3938281.html




