Ads Area

IND vs NZ: GST कमिश्नर के बेटे की टीम इंडिया में एंट्री, लेगा KL राहुल की जगह, IPL ने रातोंरात बनाया था करोड़पति

IND vs NZ: GST कमिश्नर के बेटे की टीम इंडिया में एंट्री, लेगा KL राहुल की जगह, IPL ने रातोंरात बनाया था करोड़पति

Kumar Kushagra: टीम इंडिया जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबले खेले जाने वाले हैं. लेकिन बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज की तैयारी को ध्यान में रखते हुए वनडे के लिए 2 स्क्वॉड चुने हैं. टेस्ट सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ी वनडे सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे. जिसके चलते भारतीय वनडे टीम में झारखंड के 21 साल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार शामिल किया गया है. आखिरी दो वनडे मैचों के लिए केएल राहुल की गैरमौजूदगी में कुमार कुशाग्र विकेटकीपर के तौर पर चुने गए हैं.

कौन हैं कुमार कुशाग्र?

कुमार कुशाग्र उसी राज्य झारखंड से आते हैं जिसने भारतीय क्रिकेट को महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिया. कुशाग्र की प्रतिभा काफी छोटी उम्र में ही सामने आ गई थी. वो सिर्फ 12 साल के थे जब उन्हें झारखंड की अंडर-16 टीम में चुन लिया गया था. इसके बाद उन्होंने लगातार रन बनाए और झारखंड की सीनियर टीम के नियमित सदस्य बन गए. बता दें, उनके पिता जमशेदपुर में जीएसटी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं.

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार

कुशाग्र का सेलेक्शन किसी तुक्के का नतीजा नहीं, बल्कि घरेलू सर्किट में उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का फल है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अब तक 38 मैचों में 42.49 के शानदार औसत से 2507 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, लिस्ट ए में उनके आंकड़े और भी शानदार हैं. 40 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 51.37 की बेजोड़ औसत से 1387 रन बटोरे हैं, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं. हाल ही में इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक से बढ़कर एक पारियां भी खेलीं थी. जिसके चलते अब वो पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं.

IPL में 19 साल की उम्र में बने करोड़पति

साल 2024 के ऑक्शन में सिर्फ 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे 19 साल के कुशाग्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार बोली की जंग देखने को मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7 करोड़ 20 लाख रुपए की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि अगले सीजन में रिलीज होने के बाद 2025 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 65 लाख रुपए में खरीदा और आईपीएल 2026 में भी रिटेन किया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/kumar-kushagra-jharkhand-wicketkeeper-maiden-india-odi-squad-call-up-new-zealand-tour-3937542.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad