Ads Area

AFG vs ZIM: अफगानिस्तान ने जीती ODI ट्राई-सीरीज, फाइनल में जिम्बाब्वे को हराया, शारजाह में 23 साल बाद हुआ ऐसा

AFG vs ZIM: अफगानिस्तान ने जीती ODI ट्राई-सीरीज, फाइनल में जिम्बाब्वे को हराया, शारजाह में 23 साल बाद हुआ ऐसा

अफगानिस्तान ने UAE की मेजबानी में खेले वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल जीत लिया है. अफगानिस्तान ने ट्राई- सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को हराया. ये फाइनल 23 अक्टूबर को शारजाह में खेला गया. जिम्बाब्वे को फाइनल में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस फाइनल मुकाबले के साथ ही शारजाह में वो नजारा भी देखने को मिला, जो आखिरी बार 23 साल पहले यानी 2003 में दिखा था. अफगानिस्तान ने ये सीरीज बिना कोई मैच हारे अपने नाम की, जो कि उसकी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से पावर बुस्टर की तरह है.

अफगानिस्तान ने फाइनल में जिम्बाब्वे को कैसे हराया?

शारजाह में खेले फाइनल में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मगर उसका ये दांव उलटा पड़ गया. कप्तान सिकंदर रजा को छोड़कर जिम्बाब्वे को कोई भी बल्लेबाज अफगान गेंदबाजों के आगे 50 रन की दहलीज नहीं लांघ सका. सिकंदर रजा के 83 गेंदों पर बनाए 68 रन की पारी की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान को 50 ओवर में 170 रन का आसान लक्ष्य मिला, जिसे उसने इब्राहिम जादरान की 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत 34.3 ओवर में ही 7 विकेट खोकर चेज कर लिया.

शारजाह में 23 साल बाद खेला गया फाइनल

शारजाह में किसी वनडे टूर्नामेंट का बीते 23 साल में खेला ये पहला फाइनल था. बड़ी बात ये है कि 2003 में जब यहां आखिरी वनडे फाइनल खेला गया था, तब भी जिम्बाब्वे की टीम उसका हिस्सा थी और इस बार भी रही. मगर शारजाह में 23 साल बाद खेले फाइनल में भी जिम्बाब्वे के लिए कुछ नहीं बदला. उसे 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले वनडे फाइनल में भी हार मिली थी और 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले फाइनल में भी. जिम्बाब्वे ने 2003 में भी पहले बैटिंग की थी और 2026 में भी. वो 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ 168 रन पर ऑल आउट हुई थी और 2026 में 169 रन बना पाई.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/afg-vs-zim-afghanistan-beat-zimbabwe-by-seven-wicket-in-odi-tri-series-final-at-sharjah-3943756.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad