
BAN vs SL: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के ब्रॉन्ज मेडल मैच का फैसला हो चुका है. मेंस क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल श्रीलंका ने जीत लिया है. 3 अक्टूबर को खेले ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया है. श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की हार की बड़ी वजह 0,0,0 के वो स्कोर रहे, जो उसके टॉप तीन बल्लेबाजों ने बनाए. बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने ना सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल जीता बल्कि एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट इवेंट में अपना दूसरा मेडल भी जीता. इससे पहले उसने 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था.
बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2026 के ब्रॉन्ज मेडल मेंस क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य मिला था. लेकिन, इस टारगेट का पीछा करना तो दूर बांग्लादेश उसके आसपास भी नहीं पहुंच सकी और ना ही पूरे 20 ओवर खेल सकी. श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की पारी 17.3 ओवर में ही खत्म हो गई, जिसमें उन्होंने 102 रन बनाए. इस पर 15 गेंद पहले श्रीलंका ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया वो भी 63 रन के बड़े अंतर से.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ban-vs-sl-sri-lanka-beat-bangladesh-win-bronze-medal-cricket-match-in-asian-games-2026-3924097.html