टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. लेकिन, भारतीय टीम के न्यूजीलैंड में कदम पड़ने से पहले ही वहां से एक बड़ा अपडेट है. न्यूजीलैंड ने बीजे वाटलिंग को नया बैटिंग कोच बनाया है. वॉटलिंग न्यूजीलैंड टीम में ल्यूक रोंची को रिप्लेस करेंगे. (Photo: Getty)
न्यूजीलैंड टीम के बैटिंग कोच के तौर पर ल्यूक रोंची का कार्यकाल इस साल दिसंबर में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खत्म हो रहा है, जिसके बाद वाटलिंग उनकी जगह लेंगे. हालांकि, वो टीम के साथ 16 नवंबर को ही जुड़ जाएंगे और रोंची के साथ काम शुरू कर देंगे. लेकिन बतौर बैटिंग कोच उनका पहला असाइनमेंट न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा, जिस पर 4 टेस्ट की सीरीज खेली जानी है. (Photo: Getty)
न्यूजीलैंड टीम के साथ एक नए रोल में फिर से जुड़ने को लेकर बीजे वाटलिंग बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम के साथ काम करने का मौका मिला है और इसे वो हल्के में नहीं लेंगे. इस टीम ने अब तक जो हासिल किया है वो कमाल है. मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं भी उसमें कुछ योगदान दे सकूं. (Photo: Getty)
बीजे वाटलिंग, न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बैट्समैन हैं, जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तौर पर खेला था. भारत के ही खिलाफ खेले उस टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 5 कैच लपके थे और टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपर्स की रेस में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा था. (Photo: Getty)
बीजे वाटलिंग के पास 178 फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अनुभव है, जिसमें उनके नाम 18 शतक के साथ 10034 रन दर्ज हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए खेले 75 टेस्ट में 8 शतक के साथ 3790 रन जड़े हैं.
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/new-zealand-appoint-bj-watling-as-mens-team-batting-coach-3928860.html




