Ads Area

इंग्लैंड को तगड़ा झटका, जॉस बटलर की हुई सर्जरी, लंबे समय तक मैदान से रहेंगे दूर

इंग्लैंड को तगड़ा झटका, जॉस बटलर की हुई सर्जरी, लंबे समय तक मैदान से रहेंगे दूर

Jos Buttler: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की सफल सर्जरी हुई है. 36 साल के बटलर पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे. अस्पताल के बेड से अपने बाएं पैर में ब्रेस लगाए तस्वीर शेयर करते हुए बटलर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वो पूरी फिटनेस हासिल कर मैदान पर लौटेंगे. हालांकि, उनकी वापसी में लंबा समय लगने वाला है.

जॉस बटलर की हुई सर्जरी

इस सर्जरी के चलते बटलर लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. वो पहले ही पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से बाहर हो चुके थे और अब नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले व्हाइट-बॉल दौरे से भी उनका बाहर होना तय माना जा रहा है. इसके अलावा 17 जनवरी से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में डरबन्स सुपर जायंट्स के लिए उनके खेलने पर भी गहरा सस्पेंस बन गया है. अस्पताल से अपडेट देते हुए बटलर ने लिखा, ‘सफल सर्जरी हुई और अब रिकवरी की राह पर हूं. पहले से कहीं ज्यादा प्रेरित महसूस कर रहा हूं.’

Jos Buttler (12)

जॉस बटलर का सोशल मीडिया पोस्ट. (फोटो- INSTAGRAM/PTI)

हेडिंग्ले वनडे में चोटिल हुए थे बटलर

बता दें, 24 सितंबर को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान बटलर को उस वक्त चोट लगी जब वो शानदार फॉर्म में दिख रहे थे. चोट लगने के बाद वो पहले रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर गए, लेकिन बाद में दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे और 49 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की धुआंधार पारी खेली. हालांकि, इस पारी के चलते उनकी हैमस्ट्रिंग की दिक्कत और बढ़ गई. यह चोट बटलर के लिए एक बेहतरीन सीजन के अचानक थमने जैसी है. इस साल भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वे संघर्ष करते दिखे थे, जहां उन्होंने 87 रन बनाए थे.

लेकिन इसके बाद उन्होंने जबर्दस्त वापसी करते हुए 9 लिमिटेड ओवर के इंटरनेशनल मैचों में 466 रन कूट डाले थे. इसके अलावा द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने खिताब जीता और अपने टी20 करियर में 15000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की. वहीं, सर्जरी के बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जॉस बटलर को एक साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन भी दिया है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/england-star-batter-jos-buttler-underwent-surgery-on-his-left-hamstring-3933474.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad