Ads Area

PAK vs SL: पाकिस्तान ने टूटने नहीं दिया इतने सालों का रिकॉर्ड, श्रीलंका को हराकर घर में जीती लगातार 5वीं T20 सीरीज

PAK vs SL: पाकिस्तान ने टूटने नहीं दिया इतने सालों का रिकॉर्ड, श्रीलंका को हराकर घर में जीती लगातार 5वीं T20 सीरीज

Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ 3 T20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला भी मेजबान पाकिस्तान के नाम रहा है. पाकिस्तान ने दूसरे T20 में श्रीलंका को 82 रन से हराया, इसी के साथ उसने 2-0 की अजेय बढ़त लेते हुए T20 सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. पाकिस्तान के लिए दूसरे T20 में मिली जीत और उसकी वजह से सीरीज पर हुआ कब्जा, कई मायनों में खास है. पहली बात तो ये कि ये पाकिस्तान के नए T20 कप्तान साहिबजादा फरहान की अगुवाई में पहली सीरीज जीत है. वहीं दूसरी बात कि ये पाकिस्तान की घर में लगातार 5वीं T20 सीरीज जीत है.

घर में पाकिस्तान के बनाए सबसे बड़े स्कोर के आगे श्रीलंका पस्त

पाकिस्तान ने शान के साथ 11 अक्टूबर को खेले दूसरे T20 में अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी. रावलपिंडी में खेले मुकाबले में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए, जो कि घरेलू मैदान पर उसका सबसे बड़ा T20 इंटरनेशनल स्कोर है. श्रीलंका को 216 रन का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए वो बस 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. इससे पहले पाकिस्तान ने पहला T20 4 विकेट से जीता था.

पाकिस्तान ने घर में जीती लगातार 5वीं T20 सीरीज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच T20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 13 अक्टूबर को खेला जाना है. लेकिन उससे पहले ही सीरीज का फैसला हो चुका है. 3 मैचों की T20 सीरीज पर पाकिस्तान का कब्जा है, जो कि घर में उसकी लगातार 5वीं T20 सीरीज जीत है.

4 सालों से नहीं टूटा रिकॉर्ड

इस कामयाबी के साथ पाकिस्तान की टीम ने अपने घर में लगातार 4 सालों से चले आ रहे रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है. पाकिस्तान ने घर में पिछले 4 सालों से कोई T20 सीरीज नहीं गंवाई है. उसे घर में आखिरी बार किसी T20 सीरीज में हार साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी.

सीरीज पर कब्जा, अब क्लीन स्वीप पर नजर

मौजूदा T20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त लेने के बाद पाकिस्तान की टीम की नजर अब श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप पर होगी. अगर ऐसा हुआ तो उसके नए T20 कप्तान साहिबजादा फरहान के दोनों हाथों में लड्डू होंगे. वजह ये होगी कि सीरीज तो उनकी हो ही चुकी है अब अपनी कप्तानी के पहले ही इम्तिहान में वो क्लीन स्वीप का स्वाद भी चख लेंगे.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/pak-vs-sl-pakistan-beat-srilanka-and-win-five-consecutive-t20i-series-at-home-3932638.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad