भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 14 रनों से बाजी मार ली. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, लेकिन कैरेबियाई टीम ने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया जो आज तक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई दूसरी टीम नहीं कर सकी थी. (PHOTO CREDIT- PTI)
इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुल 13 छक्के जड़े और वो इसके साथ ही टी20 इंटरनेशल क्रिकेट इतिहास में 2000 छक्के पूरे करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. अपनी तूफानी और निडर पावर-हिटिंग के लिए मशहूर दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने इस फॉर्मेट में अपनी बादशाहत को एक बार फिर आंकड़ों के जरिए साबित कर दिया है. (PHOTO CREDIT- PTI)
इस मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज और भारत के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की होड़ काफी करीबी थी. कैरेबियाई बल्लेबाजों ने तीसरे टी20 में 13 छक्के लगाकर सबसे पहले 2000 छक्कों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया. (PHOTO CREDIT- PTI)
भारतीय टीम इस लिस्ट में काफी करीब है और 1997 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है. यानी सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया भी 2000 छक्कों का जादुई आंकड़ा छूती हुई नजर आ सकती है. (PHOTO CREDIT- PTI)
टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत और वेस्टइंडीज के आसपास कोई भी टीम नहीं है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसके नाम 1585 छक्के हैं. यानी इस लिस्ट में भारत औ वेस्टइंडीज काफी आगे हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/west-indies-become-first-team-to-hit-2000-sixes-in-t20i-cricket-3932579.html




