प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका काम सिर्फ टीम का चयन करना नहीं होगा बल्कि टीम इंडिया के अंदर चल रहे झगड़े को सुलझाने का काम भी ओझा को करना है. (PC-इंस्टाग्राम)
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रज्ञान ओझा को विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच काफी समय से चल रही अनबन को सुलझाने का काम भी चल रहा है. ओझा कुछ समय से इस काम को करने में लगे हुए हैं. (PC-इंस्टाग्राम)
बीसीसीआई ने ये काम प्रज्ञान ओझा को इसलिए सौंपा है क्योंकि उनकी गौतम गंभीर और विराट कोहली दोनों से अच्छी बनती है. दोनों से अच्छी बातचीत होने की वजह से वो इस मामले को सुलझा सकते हैं. (PC-इंस्टाग्राम)
बता दें प्रज्ञान ओझा ने अजीत अगरकर की जगह ली है. ओझा अब चीफ सेलेक्टर बन गए हैं तो उन्हें बीसीसीआई सालाना तीन करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर देगी. (PC-इंस्टाग्राम)
प्रज्ञान ओझा के ऊपर भारत को 2027 में वर्ल्ड कप, ओलंपिक और फिर 2028 में टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने का दबाव भी होगा. अजीत अगरकर की अगुवाई में भारत ने तीन आईसीसी खिताब अपने नाम किए थे.(PC-इंस्टाग्राम)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/pragyan-ojha-virat-kohli-gautam-gambhir-indian-cricket-team-chief-selector-3940150.html




