भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. (Photo: Getty Images)
इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारत ने यहां 3 मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है. तीनों बार उसने न्यूजीलैंड को हराया है. (Photo: PTI)
इन 3 में से 2 मैच में तो श्रेयस अय्यर ने जीत में बड़ी भूमिका निभाई, जो अब भारतीय टीम के कप्तान हैं और इस सीरीज के पहले मैच में अपना कमाल दिखा चुके हैं. (Photo: Getty Images)
भारत ने 2020 के दौरे पर ऑकलैंड में 2 मैच जीते थे, जिसमें अय्यर ने 58 (नाबाद) और 44 रन के स्कोर बनाए थे. 58 रन की पारी के लिए वो प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे. (Photo: PTI)
कुल मिलाकर अय्यर के ईडन पार्क में 2 टी20 मैच में 102 रन हैं और इस मैदान पर केएल राहुल (113 रन) के बाद सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज हैं. (Photo: Getty Images)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/shreyas-iyer-t20i-batting-record-at-eden-park-stadium-auckland-india-vs-new-zealand-3948487.html




