Ads Area

Devdutt Padikkal Century: पेड़ों तक पहुंचाई गेंद, छक्के के साथ पडिक्कल ने ठोका शतक, साई सुदर्शन के साथ जोड़े 215 रन

Devdutt Padikkal Century: पेड़ों तक पहुंचाई गेंद, छक्के के साथ पडिक्कल ने ठोका शतक, साई सुदर्शन के साथ जोड़े 215 रन

NZ A vs IND A: न्यूजीलैंड और भारत की ए टीमों के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन सबसे बड़ी हेडलाइन देवदत्त पडिक्कल की सेंचुरी है. 4 दिनों तक चलने वाले इस मैच में इंडिया ए ने बढ़त ले ली है, जिसमें सबसे बड़ा हाथ पडिक्कल के शतक और साई सुदर्शन के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई उनकी दोहरे शतक वाली पार्टनपशिप की है. देवदत्त पडिक्कल के शतक का एक कमाल ये भी रहा कि उसने इंडिया ए को मुश्किल से उबारने और उस पर मंडराते हार के खतरे को टालने का काम किया.

पेड़ों तक पहुंचाई गेंद, ठोका 12वां FC शतक

देवदत्त पडिक्कल ने अपनी इनिंग की 128वीं गेंद पर छक्का लगाते हुए अपना शतक पूरा किया. उस छक्के की लंबाई इतनी रही कि गेंद मैदान के बाहर लगे पेड़ों तक पहुंच गई और उन पर जा गिरी. उधर छक्के के साथ गेंद पेड़ों पर गिरी और इधर पिच पर पडिक्कल खुशी में झूमते दिखे. झूमे भी क्यों न. आखिर उन्होंने शतक जो पूरा कर लिया. अपने फर्स्ट क्लास करियर का 12वां शतक. वहीं न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के मैच में शतक जमाने वाले वो पहले बल्लेबाज भी बन गए.

पडिक्कल- सुदर्शन ने जोड़े 215 रन

पडिक्कल के शतक की एक और खास बात रही कि उसकी तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ हुई उनकी 215 रन की पार्टनरशिप में बड़ी भूमिका रही. दोनों ने ये पार्टनरशिप 340 गेंदों पर की. इसमें साई सुदर्शन का योगदान 91 रन और देवदत्त पडिक्कल का 118 रन का रहा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/devdutt-padikkal-century-in-nz-a-vs-ind-a-match-partnership-of-215-runs-with-sai-sudharsan-3945329.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad