वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक काइरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बन गए हैं. हाल ही में MI ने इसका ऐलान किया था. (Photo: PTI)
पोलार्ड को मिली इस जिम्मेदारी ने जहां मुंबई इंडियंस फैंस को खुश कर दिया है तो वहीं उनके धुर-विरोधी चेन्नई सुपर किंग्स को जोर का झटका लगा है. (Photo: PTI)
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, MI का हेड कोच बनते ही पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स की SA20 वाली टीम जोबर्ग सुपर किंग्स से नाता तोड़ लिया है. (Photo: PTI)
साउथ अफ्रीकी लीग SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स ने पोलार्ड को 1.5 मिलियन रैंड (करीब 90 लाख रुपये) में खरीदकर चौंका दिया था. ये पहला मौका था जब पोलार्ड इस टीम का हिस्सा बनते. (Photo: PTI)
मगर सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि पोलार्ड ने उन्हें बताया कि वो SA20 2027 में जोबर्ग के लिए नहीं खेल पाएंगे, इसलिए टीम अब नया खिलाड़ी ढूंढ़ेगी. (Photo: Getty Images)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/kieron-pollard-leave-joburg-super-kings-jsk-sa20-mumbai-indians-head-coach-job-3945301.html




