Ads Area

Tilak Varma Batting, NZ vs IND: तिलक वर्मा का ‘बिरयानी’ स्टाइल: आखिर में करते हैं कमाल

Tilak Varma Batting, NZ vs IND: तिलक वर्मा का ‘बिरयानी’ स्टाइल: आखिर में करते हैं कमाल

भारत में सबसे अच्छी बिरयानी कौन सी है, इस पर शायद ही कभी कोई बहस खत्म हो. हर इलाके की अपनी पहचान है, और हैदराबाद भी उससे अलग नहीं. अगर आप शहर जाएं, तो हैदराबादी बिरयानी खाना तो बनता ही है. लेकिन एक चीज है जिसके बिना ये नहीं बन सकती, वो है सब्र. तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी उसी हैदराबादी बिरयानी के जैसी है. जैसे हैदराबाद बिरयानी को बनने में समय लगता है मगर उसका स्वाद उतना ही जायकेदार होता है. ठीक वैसे ही तिलक वर्मा की बल्लेबाजी का आगाज धीमा होता है, मगर फिनिश दमदार.

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में अहम भूमिका

तिलक वर्मा की बल्लेबाजी और हैदराबादी बिरयानी के बीच एक और बात कॉमन है. दोनों हैदराबाद के लोकल है. 24 अक्टूबर को, भारतीय क्रिकेट फैंस को इस हैदराबादी कनेक्शन का स्वाद लेने का एक और मौका मिला, जब क्राइस्टचर्च में तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाई. तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन की नाबाद पारी खेली. अब आंकड़े भले ही इसे उनकी विस्फोटक पारी करार दें मगर उसके पीछे की कहानी सब्र, भरोसे और बेहतरीन टाइमिंग की थी.

एक समय तिलक 9 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर जूझ रहे थे. जब दबाव बढ़ रहा था और रन रेट ऊपर जा रहा था, उन्होंने घबराने के बजाए अपनी क्षमता पर भरोसा किया कि वे सही समय पर धीमी शुरुआत की भरपाई कर लेंगे. और जब वह पल आया, तो उन्होंने धमाका कर दिया.

तिलक ने कहा भी कि वो गेम को जितना हो सके उतना डीप ले जाना चाहता थे, और आखिर में, जैसा कि सबको उम्मीद थी उन्होंने वही किया. इसलिए मुझे खुद पर बहुत गर्व है. यह एक ऐसे बल्लेबाज की जानी पहचानी कहानी थी जिसने बार बार दिखाया है कि गेम जितना लंबा चलेगा, वह उतना ही खतरनाक हो सकता है.

दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

वैसे क्राइस्टचर्च पहली बार नहीं था जब उन्होंने इस तरीके को कामयाब बनाया हो. इससे पहले जनवरी 2025 में, चेपॉक पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत 166 रन का पीछा कर रहा था. लेकिन 10वें ओवर में 78 रन पर उसके पांच विकेट गिर चुके थे. ऐसे में तिलक ने 55 गेंदों पर 72 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी.

2025 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी कहानी काफी मिलती जुलती थी. 147 रन का पीछा करते हुए भारत के 4 ओवर में 20 रन पर 3 विकेट गिरे थे. तब तिलक ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाकर भारत को जिताया था.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/tilak-varma-batting-like-hyderabadi-dum-biryani-finish-matches-for-india-3944639.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad