भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20 की सीरीज का तीसरा मैच वेलिंगटन में 27 अक्टूबर को खेला जाना है. उससे पहले मेजबान टीम के 6 खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट है. (Photo: PTI)
पहला अपडेट न्यूजीलैंड के 2 तेज गेंदबाजों को लेकर है, जो तीसरे T20 से बाहर रहेंगे. क्राइस्टचर्च में पहले 2 T20 खेलने के बाद लॉकी फर्ग्युसन ने ऑकलैंड की उड़ान भरी है, जहां T20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेले जाने हैं. फर्ग्युसन अब वहां टीम के साथ सीरीज के अंतिम 2 मैचों के लिए जुड़ेंगे. उनके अलावा मैट हेनरी भी फिलहाल क्राइस्टचर्च में रहेंगे. वो वहां से ऑकलैंड में सीधे वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच भी ऑकलैंड में 2 नवंबर को होना है. (Photo: PTI)
वेलिंगटन में तीसरा T20 खेलने के बाद काइल जैमीसन वहीं रुकेंगे और ऑकलैंड नहीं जाएंगे. वेलिंगटन में जैमीसन तीसरे T20 के बाद फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले कैंटरबरी के लिए 31 अक्टूबर को खेलेंगे. उस मुकाबले को खेलने के बाद जैमीसन ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की वनडे टीम को जॉइन करेंगे. (Photo: PTI)
लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी के नहीं होने के चलते ब्लेयर टिकनर को वेलिंगटन में टीम से जोड़ा गया है. वो T20 सीरीज के अगले तीनों मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनके अलावा जोश क्लाक्सन चौथे और 5वें T20 में टीम का हिस्सा होंगे. (Photo: PTI)
मैट फिशर तीसरे T20 में बैक अप प्लेयर के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे. उसके बाद वो 28 अक्टूबर को लिंकन में न्यूजीलैंड ए टीम के साथ जुड़ जाएंगे. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/nz-vs-ind-new-zealand-players-lockie-ferguson-matt-henry-kyle-jamieson-update-ahead-of-3rd-t20i-3944578.html




