Ads Area

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिलेगा मौका! प्लेइंग-11 पर कप्तान अय्यर ने बयान से कर दिया इशारा

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिलेगा मौका! प्लेइंग-11 पर कप्तान अय्यर ने बयान से कर दिया इशारा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ करने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है. यहां 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी. मगर यहां भी चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर केंद्रित है, जिन्हें पिछली सीरीज में मौका नहीं मिला था. ये उत्सुकता हर किसी के अंदर है कि क्या 15 साल के ओपनर वैभव को इस बार मौका मिलेगा? मगर कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा है कि वैभव अभी प्लेइंग इलेवन में सीधे जगह नहीं बना सकते. यानि पहले टी20 में भी उनके खेलने की संभावना लगभग नहीं है.

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में 22 अक्टूबर को भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच से एक दिन पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने मीडिया के सवालों का सामना किया. जाहिर तौर पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी सवाल किया गया, जिन्हें एशियन गेम्स में तो मौका मिला लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी 5 मैच में वो बेंच पर बैठे रहे. अय्यर के ताजा बयान से यही लगता है कि इस सीरीज में भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है.

अय्यर ने साफ कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए वैभव को इंतजार करना होगा. भारतीय कप्तान के मुताबिक, वैभव जैसे टैलेंट को ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहना चाहिए. वह बहुत युवा हैं. उनके पास प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए कई साल बाकी हैं. ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे टीम में आ सकते हैं क्योंकि हमारे ओपनर लगातार स्कोर कर रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जिताया है.

अय्यर ने इस बात पर जोर दिया कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौके जरूर देगा लेकिन फिलहाल फॉर्म और अनुभव को तरजीह दी जा रही है. इससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर भी कह चुके हैं कि वैभव सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे लेकिन उन्हें इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभिषेक और सैमसन को उनकी निरंतरता के चलते मौके दिए जा रहे हैं. गंभीर ने कहा था कि वैभव को समझाया गया है कि जैसे ही उन्हें प्लेइंग-11 में एंट्री मिलेगी, तब उन्हें भी लगातार कई मौके मिलेंगे.

जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर सूर्यवंशी ने भारत के अपना टी20 डेब्यू किया था, जहां 3 मैच में वो नाकाम रहे थे. मगर इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने न सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, बल्कि प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे. हालांकि वैभव के टीम इंडिया में चुने जाने से लेकर वेस्टइंडीज सीरीज, भारत ने 21 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से युवा बल्लेबाज को सिर्फ 8 में मौका मिला है. इनमें वैभव ने 30 की औसत और 186 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-nz-1st-t20-vaibhav-sooryavanshi-cant-walk-straight-into-playing-11-says-captain-shreyas-iyer-3941181.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad