
India vs New Zealand 1st T20I Live and Updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में 5 टी20 मैच की सीरीज पूरी करने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर लौट आई है. इस बार टक्कर न्यूजीलैंड के घर में है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का आज से आगाज हो रहा है और पहला ही मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में हो रहा है. इस मैदान में भारतीय टीम ने आज तक कोई टी20 मैच नहीं खेला है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने एक मुश्किल चुनौती है.
भारतीय टीम 4 साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है. पिछली बार नवंबर 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था. मगर उस टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ी, जिसमें सूर्यकुमार यादव जैसा बड़ा नाम भी थे, इस बार टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में मौजूदा टीम इंडिया में न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के लिए अनुभव की कमी नजर आनी तय है.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-nz-1st-t20i-live-score-and-update-india-and-new-zealand-match-in-christchurch-3941945.html