भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का वक्त आ गया है. गुरुवार 22 अक्टूबर को 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें कई रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. (Photo: PTI)
ऐसा ही एक रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें इसके लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है. (Photo: PTI)
IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले अर्शदीप सिंह T20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने के करीब हैं और इसके लिए उन्हें अब सिर्फ 5 विकेट चाहिए. (Photo: PTI)
अगर अर्शदीप सिंह पहले ही मैच में या इस पूरी सीरीज में ऐसा कर पाते हैं, तो वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे, जबकि दुनियाभर में 9वें गेंदबाज होंगे. (Photo: PTI)
अर्शदीप ने 2022 में टीम इंडिया के लिए अपना T20 डेब्यू किया था और तब से वह भारत के प्रमुख गेंदबाजों में से एक बन गए हैं. उन्होंने 99 मैच में 145 विकेट लिए हैं. उनका औसत 20.30 रहा है, जिसमें एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है. (Photo: PTI)
न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 10 T20 में कुल 17 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/ind-vs-nz-arshdeep-singh-near-150-t20i-wickets-first-indian-record-3941874.html





