Ads Area

IND vs NZ: जिस खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन, उसे ही टीम इंडिया ने Playing XI से क्यों बाहर कर दिया?

IND vs NZ: जिस खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन, उसे ही टीम इंडिया ने Playing XI से क्यों बाहर कर दिया?

क्राइस्टचर्च टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा फैसला लिया जो काफी चौंकाने वाला रहा. पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन में उस खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया जो बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा था. बात हो रही है प्रिंस यादव की, जिन्होंने भारत की पाटा विकेटों पर वेस्टइंडीज जैसी धुआंधार बैटिंग यूनिट के आगे कमाल गेंदबाजी की थी लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड में पहले टी20 में मौका ही नहीं मिला. प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की वजह क्या रही ये तो नहीं बताया गया लेकिन उनकी जगह मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली. इसके अलावा शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला.

प्रिंस यादव को क्यों बाहर कर दिया?

प्रिंस यादव को बाहर करना बेहद चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि ये खिलाड़ी पावरप्ले ही नहीं डेथ ओवर्स में भी कमाल गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. प्रिंस के पास बेहतरीन स्विंग के अलावा अच्छी यॉर्कर और स्लोअर गेंद भी है. प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज सीरीज में तीन मैचों में मौका मिला था. एक मैच बारिश की वजह से धुल गया वहीं इंदौर और हैदराबाद की पाटा पिचों पर उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी. विकेट उन्हें एक मिला लेकिन जिस पिच पर दूसरे गेंदबाज पिट रहे थे वहां प्रिंस यादव बाउंड्री बचा रहे थे.

मयंक यादव को क्यों दी गई तरजीह?

टीम इंडिया मयंक यादव को तरजीह दे रही है और इसकी वजह उनकी पेस है. मयंक यादव 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और उनके पास स्विंग भी है लेकिन सच ये भी है कि वो अबतक काफी महंगे साबित हुए हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि मयंक यादव एक विकेट टेकिंग बॉलर हैं लेकिन प्रिंस के पास भी वो हुनर है. उम्मीद है टीम इंडिया इस खिलाड़ी को आने वाले मैचों में मौका देगी.

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नैथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्न, लॉकी फर्ग्यूसन



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/prince-yadav-not-named-in-india-playing-xi-vs-new-zealand-1st-t20i-3942060.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad