Arshdeep Singh Eye on World Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 वेलिंगटन में खेला जाना है. भारत के लिए ये मुकाबला अहम है क्योंकि 2-0 की लीड के बाद अब इसे जीतकर वो 5 मैचों की T20 सीरीज पर कब्जा कर सकता है. वैसे ये मुकाबला टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. (Photo: PTI)
वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर रहने वाली है. वो वर्ल्ड रिकॉर्ड एक साल में T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का है, जो कि आयरलैंड के जॉश लिटिल के नाम दर्ज है. आयरिश गेंदबाज ने 2022 में 26 T20I में सबसे ज्यादा 39 विकेट अपने नाम किए थे. ये आंकड़ा ICC के टेस्ट प्लेइंग नेशन यानी जो फुल मेंबर साइड हैं, उन टीमों के बीच का है. (Photo: PTI)
जॉश लिटिल के 4 साल पहले बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से अर्शदीप सिंह 2 विकेट और उसकी बराबरी करने से 1 विकेट दूर हैं. मतलब साफ है कि वेलिंगटन में भारत- न्यूजीलैंड तीसरे T20 के दौरान उनके पास एक बड़ी कामयाबी अपने नाम करने का मौका है. (Photo: PTI)
अर्शदीप सिंह के साल 2026 में अब तक खेले 29 T20I की 26 पारियों में 38 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन पर 5 विकेट लेने का है. (Photo: PTI)
अर्शदीप सिंह अगर जॉश लिटिल के 39 विकेटों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो उनके 40 विकेट हो जाएंगे. उस सूरत में T20I के एक कैलेंडर ईयर में 40 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन जाएंगे. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/ind-vs-nz-arshdeep-singh-eye-on-josh-littles-world-record-for-most-t20i-wickets-in-a-year-3946304.html




