Ads Area

IND vs PAK: टीम इंडिया जहां बनी T20 चैंपियन, उस मैदान पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

IND vs PAK: टीम इंडिया जहां बनी T20 चैंपियन, उस मैदान पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल के ऐलान के साथ ही भारत और पाकिस्तान के मैच की चर्चा होने लगी है. ICC ने इस बार भी भारत और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के लिए एक साथ ग्रुप ए में रखा है. ऐसे में फैंस को एक बार फिर दोनों टीमों की टक्कर देखने को मिलेगी. ये मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा और इसका वेन्यू होगा जोहानसबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम, जहां 21 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला जाना है. इस वेन्यू पर भारत ने कई ऐतिहासिक मैच खेले हैं और अनुभव खट्टा-मीठा ही रहा है.

ICC की ओर से 1 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी किया गया, जिसकी शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 से होगी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शेड्यूल एकदम धमाकेदार अंदाज में शुरू हो रहा है. पहला ही मैच मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जो 7 अक्टूबर को खेला जाएगा और उसके साथ वर्ल्ड कप का आगाज होगा. जितनी बेकरारी उस मुकाबले को लेकर रहेगी, उतनी ही उत्सुकता अगले मैच को लेकर रहेगी, क्योंकि वो पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

भारत ने जीता था T20 वर्ल्ड कप

भारत और पाकिस्तान की ये टक्कर जोहानसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान ने कई वनडे मैच खेले हैं लेकिन कभी-भी आपस में नहीं टकराए हैं. वांडरर्स में भारत-पाकिस्तान की इकलौती टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2007 में हुई थी, जब फाइनल में भारत ने 5 रन से पाकिस्तान को हराया था और खिताब जीता था. मगर वनडे फॉर्मेट एकदम अलग है और इस मैदान पर वर्ल्ड कप 2027 का ये पहला ही मैच होगा. यानि पिच से लेकर आउटफील्ड तक एकदम तरोताजा होगा.

जोहानसबर्ग में किसका रिकॉर्ड दमदार?

अब बात करते हैं इस मैदान पर रिकॉर्ड की. भारत और पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2003 के अलावा भी साउथ अफ्रीका दौरे पर यहां कई मैच खेले हैं और दोनों को ही इस मैदान पर जीत से ज्यादा हार ही नसीब हुई है. फिर भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर है. टीम इंडिया ने वांडरर्स में कुल 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 4 मैच जीते हैं, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर पाकिस्तान ने यहां 12 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 बार ही ये टीम जीत पाई है, जबकि 9 मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-pak-odi-world-cup-2027-india-and-pakistan-odi-record-at-johannesberg-wanderers-stadium-3923144.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad