Ads Area

World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान के बीच कई बार होगी टक्कर, 10 अक्टूबर के बाद इस दिन होगा मुकाबला

World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान के बीच कई बार होगी टक्कर, 10 अक्टूबर के बाद इस दिन होगा मुकाबला

आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. पिछले वर्ल्ड कप के शेड्यूल में भले ही काफी इंतजार करना पड़ा हो लेकिन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने जा रहे इस वर्ल्ड का कार्यक्रम ठीक एक साल पहले रिलीज हो चुका है. ICC ने 1 अक्टूबर को जोहानसबर्ग में शेड्यूल का ऐलान किया, जिसमें हर बार की तरह एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को मुकाबला होगा. मगर दोनों टीमों के बीच इसके बाद भी टक्कर होने की उम्मीद है, जिसमें फाइनल भी शामिल है.

ICC ने गुरुवार को जो शेड्यूल जारी किया, उसमें 12 टीमों वाले मेन इवेंट को 2 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 6-6 टीम हैं, जिसमें से 10 टीमें पहले से तय हैं, जबकि 2 टीमें आगे जाकर क्वालिफाई करेंगी. भारत और पाकिस्तान को एक साथ ग्रुप A में रखा गया है, जहां उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे भी हैं. वहीं एक क्वालिफाइंग टीम को भी इस ग्रुप में जगह मिलेगी.

सुपर-7 में भी टकराएंगे भारत-पाकिस्तान

भारतीय टीम का पहला ही मैच 7 अक्टूबर को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है, जबकि अगला मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से है. ये मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर अभी से उत्सुकता का माहौल है. मगर सिर्फ यही एक मैच नहीं बल्कि इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक बार और टक्कर हो सकती है. ये मुकाबला हो सकता है सुपर-7 राउंड में जहां दोनों टीमों के पहुंचने की उम्मीद है.

दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली 3-3 टीम अगले राउंड में पहुंचेंगी, जबकि दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली जिस टीम के पॉइंट ज्यादा होंगे वो भी सुपर-7 में जाएगी. अब अगर भारत और पाकिस्तान क्वालिफाई करते हैं तो सुपर-7 में उनकी टक्कर पक्की है. ICC की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान का ये मैच 7 नवंबर को केपटाउन में खेला जाएगा. ये तारीख इसलिए तय है क्योंकि ICC ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को पहले से ही A1, A2 और A3 सीड दी हुई है, फिर चाहे वो किसी भी स्थान पर रहकर क्वालिफाई करें.

सेमीफाइनल या फाइनल में भी टक्कर

अब अगर दोनों सुपर-7 में टॉप-4 में रहती हैं तो वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी. ऐसे स्थिति में सेमीफाइनल में भी टक्कर की संभावना है. अगर दोनों देशों के फैंस पर किस्मत ज्यादा मेहरबान रही तो ये भी संभव है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 21 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल खेला जा सकता है. वहीं ये भी संभव है कि सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद दोनों के बीच मुकाबला न हो और फाइनल में भी टक्कर न हो. मगर ये सब एक साल बाद दोनों टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-pakistan-match-likely-3-times-group-stage-super-7-semifinal-odi-world-cup-2027-schedule-3923071.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad