स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. ये दोनों मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए. भारतीय महिला टीम के जीते इन दोनों मुकाबलों का खास महत्व रहा. खासकर दूसरे T20 को जीतकर तो उन्होंने 8 साल पहले बनाए अपने ही रिकॉर्ड को और दुरुस्त किया है. (Photo: BCCI)
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा T20 जीतते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी 17वीं जीत दर्ज कर ली, जो कि एक कैलेंडर ईयर में उनकी सबसे ज्यादा जीत का नया रिकॉर्ड है. इन 17 जीतों की स्क्रिप्ट टीम इंडिया ने मौजूदा कैलेंडर ईयर में अब तक खेले 26 मैचों में लिखी. (Photo: BCCI)
17वीं T20I जीत के साथ भारत ने 8 साल पुराने अपने रिकॉर्ड को और दुरुस्त कर लिया है. 8 साल पहले यानी साल 2018 में भारत ने 16 T20I मुकाबले एक कैलेंडर ईयर में जीते थे. हालांकि, तब उसने सिर्फ 23 मुकाबलों में वो 16 जीत दर्ज की थी. (Photo: BCCI)
स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने दूसरे T20I में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया. रायपुर में भारत को मिली इस बड़ी जीत में उसके ओपनर शेफाली वर्मा की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने 25 गेंदों में ही 55 रन जड़ दिए. शेफाली को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया. (Photo: BCCI)
जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 103 रन के लक्ष्य को सिर्फ 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. (Photo: BCCI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/ind-w-vs-zim-w-india-womens-17th-t20i-win-in-2026-their-most-in-a-calendar-year-3939173.html




