Ads Area

Vaibhav Sooryavanshi in 2nd T20I vs New Zealand: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे दूसरा T20I? ईशान किशन को इंजरी

Vaibhav Sooryavanshi in 2nd T20I vs New Zealand: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे दूसरा T20I? ईशान किशन को इंजरी

वैभव सूर्यवंशी के लिए अब बेंच से उठकर मैदान में उतरने की राह तैयार होती दिख रही है. उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने के कयास तेज हो गए हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि ईशान किशन को इंजरी है. बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन की इंजरी के बारे में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने जानकारी दी है, जिसका मतलब ये है कि वैभव सूर्यवंशी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे T20 में मौका मिल सकता है.

ईशान को इंजरी, खेल सकते हैं सूर्यवंशी- बैटिंग कोच

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने ईशान किशन की इंजरी को लेकर कहा क्या, पहले वो जान लीजिए. उनके मुताबिक ईशान को ग्रोइन इंजरी की समस्या हुई है. यही वजह है कि वो पहले T20 में नंबर 3 पर ना उतरकर नंबर 5 पर खेलने उतरे थे. उन्होंने कहा कि ग्रोइन इंजरी के चलते ईशान के दूसरे T20 में खेलने पर सस्पेंस है. सितांशु के मुताबिक अगर ईशान, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में नहीं खेलते हैं तो फिर उस सूरत में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 खेल सकते हैं वैभव

सितांशु कोटक के बयान से साफ है, वैभव के लिए सब कुछ ईशान की इंजरी की गंभीरता और उससे उनकी रिकवरी पर निर्भर करता है. वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली पिछली T20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. वो पांचों T20 में बेंच पर ही बैठे रहे थे. ऐसे में सवाल था न्यूजीलैंड में क्या उन्हें मौका मिलेगा? ईशान किशन की इंजरी ने उस बड़े सवाल का जवाब बनती दिख सकती है. अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में ईशान की जगह मौका मिलता है तो वो पहली बार न्यूजीलैंड में खेलते दि्खेंगे.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/vaibhav-sooryavanshi-may-play-in-new-zealand-vs-india-2nd-t20i-ishan-kishan-doubtful-with-groin-injury-3942946.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad