स्मृति मंधाना की कप्तानी यानी टीम इंडिया की जीत की गारंटी. आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? बेशक, पूरी तरह से कप्तान बनाए जाने के बाद स्मृति मंधाना वनडे में पहली बार कप्तानी करते दिखें. लेकिन, ये उनके लिए कप्तानी करने का पहला मौका नहीं है. जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला पहला मैच उनकी कप्तानी में खेला जाने वाला पांचवां वनडे होगा. (Photo: PTI)
मतलब, टीम इंडिया की उप-कप्तान रहते हुए पहले 4 वनडे मैचों में स्मृति मंधाना को कप्तानी का मौका मिला है और बड़ी बात ये है कि उन सबमें भारत को जीत भी मिली है. मतलब उनकी कप्तानी में भारत की जीत का रिकॉर्ड वनडे में 100 प्रतिशत है. तो कहिए, हुई ना स्मृति मंधाना की कप्तानी जीत की गारंटी. (Photo: PTI)
स्मृति मंधाना ने पहली बार वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी. उसके बाद उन्होंने 2025 में आयरलैंड के खिलाफ 3 वनडे में कप्तानी की. भारत ने ना सिर्फ ये चारों मुकाबला स्मृति की कप्तानी में जीते बल्कि उन सबमें बाएं हाथ की ओपनर का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी अच्छा रहा. (Photo: PTI)
स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी में खेले पिछले 4 मैचों में 149.41की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. (Photo: PTI)
अब सबकी निगाहें वडोदरा पर जमीं है, जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेला जाने वाला है. स्मृति मंधाना इस मुकाबले को जीतकर अपनी कप्तानी में 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगी. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/ind-w-vs-zim-w-1st-odi-smriti-mandhana-captaincy-big-threat-for-zimbabwe-in-vadodara-3943062.html




