Ads Area

IPL 2022 के ऑक्शन में शामिल 1000 खिलाड़ी रह जायेगें अनसोल्ड, जानिए वजह

क्रिकेट – Sportzwiki Hindi
 
IPL 2022 के ऑक्शन में शामिल 1000 खिलाड़ी रह जायेगें अनसोल्ड, जानिए वजह
Jan 24th 2022, 09:58, by Sweta Mahto

These 5 players will not get buyers in the Mega Auction of IPL 2022
These 5 players will not get buyers in the Mega Auction of IPL 2022

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए सभी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि इस बार IPL 2022 में किस प्लेयर पर सबसे अधिक बोली लगने वाली है, लेकिन एक बात ऐसी है जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे।

IPL 2022 में हुआ चौकाने वाला खुलासा

IPL 2022 के ऑक्शन में शामिल 1000 खिलाड़ी रह जायेगें अनसोल्ड, जानिए वजह 4

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने जा रहा है। सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की लिस्ट के साथ मेगा ऑक्शन का इंतेजार कर रही है। लेकिन क्या आपको IPL के ऑक्शन के बारे में एक बात पता है कि यहां जिसने खिलाड़ी ऑक्शन में भाग लेते है उन सभी का सेलेक्शन नहीं होता है। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होते हैं जो अनसोल्ड(unsold) रह जाते हैं। IPL 2022 में कुल 1214 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज करवाया है, लेकिन इनमें से 1000 खिलाड़ी ऐसे होगें जो अनसोल्ड रह जायेगें।

IPL 2022 में 1000 खिलाड़ी होगें अनसोल्ड

IPL 2022 के ऑक्शन में शामिल 1000 खिलाड़ी रह जायेगें अनसोल्ड, जानिए वजह 5

IPL 2022 के ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है लेकिन इनमें से 1000 ऐसे होगे जो अनसोल्ड ही रह जायेगें। दरअसल इसकी वजह BCCI का नियम है, जी हां BCCI ने सभी टीमों के लिए एक नियम बना रखा है। इस नियम के अनुसार कोई भी टीम स्कॉड में 18 खिलाड़ियों से कम नहीं रख सकते हैं। इसका मतलब यह है कि टीम में 18 खिलाड़ी तो होने ही चाहिए लेकिन इसी के साथ एक और नियम यह भी है कि एक टीम में 25 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।

IPL 2022 में 10 टीमें हैं अगर सभी टीमें 25-25 खिलाड़ी भी शामिल करते हैं तो भी 250 खिलाड़ी ही सेलेक्ट हो पायेगें। इसका मतलब यह है कि 1214 खिलाड़ियों में से 250 ही खिलाड़ी IPL में बिक सकते हैं वो भी तब जब सभी टीमें 25-25 खिलाड़ियों को लेगी। वैसे तो किसी भी टीम का स्कॉड 20 खिलाड़ियों का ही होता है तो अगर 20-20 खिलाड़ियो के हिसाब से देखे तो 200 खिलाड़ी ही बिक पायेगें।

के एल राहुल है IPL 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2022 के ऑक्शन में शामिल 1000 खिलाड़ी रह जायेगें अनसोल्ड, जानिए वजह 6

IPL 2022 में अबतक के एल राहुल(KL Rahul) ऐसे खिलाड़ी है जो सबसे महंगे बिके हैं। के एल राहुल को IPL 2022 में डेब्यू करने जा रही लखनऊ की टीम ने 17 करोड़ में खरीदा है। IPL के किसी भी सीजन में इतना महंगा कोई भी खिलाड़ी नहीं बिक पाया है। IPL 2021 में क्रिस मॉरिस(Chris Morris) 16.25 करोड़ में बिके थे जिसे के एल राहुल ने पीछे छोड़ दिया। अब सभी की नजरें IPL 2022 के मेगा ऑक्शन पर है कि क्या कोई खिलाड़ी के एल राहुल से आगे निकल पायेगा या नहीं।

The post IPL 2022 के ऑक्शन में शामिल 1000 खिलाड़ी रह जायेगें अनसोल्ड, जानिए वजह appeared first on Sportzwiki Hindi.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad