Ads Area

The Hundred Auction में नहीं दिखेंगे शाहीन शाह अफरीदी, नीलामी से पहले ही पाकिस्तानी कप्तान बाहर

The Hundred Auction में नहीं दिखेंगे शाहीन शाह अफरीदी, नीलामी से पहले ही पाकिस्तानी कप्तान बाहर

इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग, ‘द हंड्रेड’ में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन हो रहा है. दो दिन के ऑक्शन के पहले दिन विमेंस लीग के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगी. अब गुरुवार 12 मार्च को ऑक्शन के दूसरे दिन मेंस लीग की बारी है. हालांकि नीलामी से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से इस रेस से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन के लिए तैयार की गई लॉन्ग-लिस्ट में शामिल पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल शाहीन अफरीदी पर अब बोली नहीं लगेगी क्योंकि उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है.

द हंड्रेड में फिर नहीं दिखेंगे शाहीन

गुरुवार को द हंड्रेड के पहले ऑक्शन में सभी 8 फ्रेंचाइजी दर्जनों खिलाड़ियों पर बोली लगाने वाली हैं. इस ऑक्शन में पाकिस्तान के 14 खिलाड़ियों को जगह मिली थी. हालांकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पहले ही इस ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं कराया था लेकिन शाहीन अफरीदी इसमें शामिल थे, जो कि पहले भी लीग में खेल चुके थे. ऐसे में उनको खरीदे जाने की उम्मीदें थीं. मगर अब वो इस ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं.

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहीन ने खुद ही ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने ये फैसला क्यों लिया, ये साफ नहीं है लेकिन ऑक्शन से कुछ ही घंटे पहले उनके बाहर होने की खबर आई है. शाहीन इससे पहले द हंड्रेड में वेल्श फायर टीम के लिए खेल चुके थे. 2023 सीजन में उन्होंने तब इस फ्रेंचाइजी के लिए 6 मैच खेले थे और 6 विकेट लिए थे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन फिलहाल पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जहां उनके नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश दौरे पर पहले ही वनडे मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सेलेक्शन पर नजरें

सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर हैं कि इस लीग की वो फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदेंगी या नहीं, जिनके IPL फ्रेंचाइजी मालिकों की हिस्सेदारी है. द हंड्रेड की 4 फ्रेंचाइजी में लगभग आधी या पूरी हिस्सेदारी IPL से जुड़े 4 फ्रेंचाइजी मालिकों की है. ऑक्शन से पहले ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय मालिकों वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी, जिस पर भारी बवाल मचा था. इसके बाद टूर्नामेंट के आयोजक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और सभी फ्रेंचाइजी ने मिलकर एक बयान जारी किया था और कहा था कि खिलाड़ियों को उनकी काबिलियत के आधार पर खरीदा जाएगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/pakistan-odi-captain-shaheen-shah-afridi-withdraws-from-the-hundred-auction-3715490.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad