Ads Area

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर अकेले ही पड़े भारी, T20 मैच में सचिन के बेटे का ये प्रदर्शन देख रह जाएंगे दंग, VIDEO

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर अकेले ही पड़े भारी, T20 मैच में सचिन के बेटे का ये प्रदर्शन देख रह जाएंगे दंग, VIDEO

Arjun Tendulkar, T20 Mumbai League: अर्जुन तेंदुलकर ने T20 मुंबई लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वो अपने धुआंधार प्रदर्शन से अकेले ही विरोधी टीम पर भारी पड़ते दिखे हैं. T20 मुंबई लीग में 8 जून को वानखेड़े स्टेडियम बांद्रा ब्लास्टर्स और ARCS अंधेरी के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में ARCS अंधेरी की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने मिजाज के मुताबिक प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने ऑलराउंडर वाले रोल को पूरी तरह से निभाया. नतीजा, ये हुआ कि पहले उन्होंने बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ गेंद से तो कहर बरपाया ही. उसके बाद बल्ले से भी ऐसे बरसे कि सब देखते रह गए.

11 रन देकर अर्जुन तेंदुलकर ने झटके 3 विकेट

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ 3 ओवर में 3 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 13 गेंदें डॉट फेंकी और रन भी सिर्फ 11 खर्च किए. गेंद से अर्जुन तेंदुलकर की मचाई इस तबाही का असर ये हुआ कि बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. अब, जिन लोगों को लगा कि बाएं हाथ के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने मैच में अपना काम कर दिया. उनके लिए उनकी बल्लेबाजी रोमांच का डबल डोज लेकर आई.

View this post on Instagram

A post shared by T20 Mumbai (@t20mumbai)

अर्जुन तेंदुलकर बल्ले से भी तहलका मचाने से नहीं चूके

बांद्रा ब्लास्टर्स से मिले 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ARCS अंधेरी की टीम का पहला विकेट 32 रन पर ही गिर गया. दिव्यांश सक्सेना 11 गेंदों पर 26 रन की तेज-तर्रार पारी खेलकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद क्रीज पर अर्जुन तेंदुलकर का आगमन हुआ और फिर जो देखने को मिला, उसने दर्शकों को सांस लेने की भी फुर्सत नहीं दी. अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले से मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स की बर्बादी का खेल शुरू हो गया.

अर्जुन तेंदुलकर ने 25 गेंदों में पूरी की फिफ्टी

नंबर 3 पर खेलने उतरे अर्जुन तेंदुलकर आए तो फिर टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में ऐसा तहलका मचाया कि उनकी टीम ARCS अंधेरी ने बड़ी जीत दर्ज कर ली. अर्जुन तेंदुलकर ने 34 गेंदों पर 194.12 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें चौके से ज्यादा छक्के शामिल रहे. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के मारे. इस दौरान उन्होंने अपनी फिफ्टी 25 गेंदों में ही पूरी की. T20 मुंबई लीग में ये ARCS अंधेरी के लिए अर्जुन का पहला अर्धशतक है.

View this post on Instagram

A post shared by ARCS Andheri (@arcsandheri)

अर्जुन की टीम 9 विकेट से जीती

अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंडर खेल की बदौलत ARCS अंधेरी ने बांद्रा ब्लास्टर्स को 9 विकेट से हराया. अर्जुन तेंदुलकर इस जीत के हीरो बने, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना दम खूब दिखाया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/arjun-tendulkar-hit-fifty-after-taking-3-wicket-in-t20-mumbai-league-2026-3814611.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad