Ads Area

Asian Games 2026: पाकिस्तान की T20 टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीतने की तमन्ना

Asian Games 2026: पाकिस्तान की T20 टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीतने की तमन्ना

Pakistan Squad, Asian Games 2026: पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी मेंस T20 टीम का ऐलान कर दिया है. एशियन गेम्स इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान में होना है, जिसके लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम को चुना है. PCB ने साहिबजादा फरहान को एशियन गेम्स की टीम का कप्तान बनाया है. वहीं अब्दुल समद उप-कप्तान होंगे.

एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की चुनी टीम में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका T20 इंटरनेशनल में डेब्यू होना बाकी है. उन खिलाड़ियों में आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद का नाम शामिल है.

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की T20 टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद डैनियल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफियान मुकीम और उस्मान खान

साहिबजादा फरहान बने कप्तान, सामने होगा डबल चैलेंज

साहिबजादा फरहान के पास पाकिस्तान के लिए 46 T20I मुकाबले खेलने का अनुभव है मगर उन्होंने अभी तक कप्तानी नहीं की. व्हाइट बॉल फॉर्मेट में बतौर कप्तान पाकिस्तान की टीम के साथ ये साहिबजादा का पहला टूर्नामेंट होगा. साफ है कि साहिबजादा डबल चुनौती लिए एशियन गेम्स में पाकिस्तान के गोल्ड मेडल जीतने की ख्वाहिशों को पूरा करने उतरेंगे. पहला चैलेंज उनके सामने अपनी बल्लेबाजी से टीम को ठोस शुरुआत दिलाने का होगा और दूसरा चैलेंज कप्तानी में खुद को साबित कपने का होगा.

पाकिस्तान की टीम से बड़े नाम बाहर

पाकिस्तान की एशियन गेम्स की टीम बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जिसमें वहां के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के अलावा रेग्यूलर कप्तान सलमान आगा का भी नाम है. उनके अलावा शादाब खान, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी जैसे बड़े नाम भी टीम से बाहर हैं.

एशियन गेम्स में पाकिस्तान क्रिकेट

एशियन गेम्स में क्रिकेट के इवेंट की शुरुआत 24 सितंबर से शुरू होगी. जबकि मेडल मैच 3 अक्टूबर को होंगे. अब तक 3 बार-2010, 2014 और 2022 में क्रिकेट एशियन गेम्स का पार्ट रहा है. पाकिस्तान 2022 के एशियन गेम्स, जिसका आयोजन 2023 में हुआ था, उसमें चौथे नंबर पर रहा था.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/pakistan-squad-announced-for-asian-games-2026-in-japan-sahibzada-farhan-to-lead-3815828.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad