Ads Area

IND vs AFG: मानव सुथार ने झटके 6 विकेट, अफगानिस्तान की पहली पारी 152 पर सिमटी, भारत ने दिया फॉलोऑन

IND vs AFG: मानव सुथार ने झटके 6 विकेट, अफगानिस्तान की पहली पारी 152 पर सिमटी, भारत ने दिया फॉलोऑन

India vs Afghanistan: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की पहली पारी को 152 रन पर समेट दिया है. अफगानिस्तान की पहली पारी को 152 रन पर समेटने में डेब्यू करने वाले स्पिनर मानव सुथार की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए. अफगानिस्तान की पहली पारी को 152 रन पर समेटने के बाद भारत ने उसे फॉलोऑन भी दे दिया है. अफगानिस्तान की पहली पारी खत्म होने के बाद भारत के पास 412 रन की बढ़त है.

पहली पारी में अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 113 रन से आगे खेलना शुरू किया था. मगर तीसरे दिन के पहले सेशन के अंदर ही उनके बाकी के बचे 5 विकेट भी गिर गए. तीसरे दिन अफगानिस्तान के बाकी बचे 5 विकेटों ने स्कोर बोर्ड में बस 39 रन और जोड़े. इस तरह अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में 152 रन ही और बना सका. पहली पारी में अफगानिस्तान की ओर से इकलौता अर्धशतक और सबसे ज्यादा 60 रन सिर्फ रहमत शाह ने बनाए.

मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में किया कमाल

अफगानिस्तान की पहली पारी को 152 रन पर समेटने में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर मानव सुथार की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने दूसरे दिन गिरे अफगानिस्तान के 5 विकेटों में से 3 विकेट तो अकेले चटकाए ही थे. तीसरे दिन भी उन्होंने बाकी बचे 5 विकेटों में 3 विकेट अपने नाम किए. इस तरह उन्होंने पहली पारी में कुल 6 विकेट लिए. मानव सुथार के लिए अपना डेब्यू टेस्ट खेलते हुए ये बड़ी उपलब्धि है.

भारत ने दिया फॉलोऑन, अफगानिस्तान पर पारी से हार का खतरा

अफगानिस्तान को 152 रन पर ऑल आउट करने के बाद भारत के पास 412 रन की बढ़त थी, जो कि अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने के लिए काफी था और भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वही किया. टीम इंडिया के फॉलोऑन खिलाने के फैसले के बाद अफगानिस्तान पर पारी से हार का बड़ा खतरा मंडराने लगा है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-afg-manav-suthar-takes-six-wicket-on-debut-as-india-give-follow-on-to-afghanistan-all-out-on-152-runs-in-first-inning-3813689.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad