
Commonwealth Games 2026 India Schedule, Day 5: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने 5वें दिन में प्रवेश कर चुका है. 5वां दिन भी मेडल जीतने के लिहाज से भारतीय खिलाड़ियों के लिए कम अहम और दिलचस्प नहीं रहने वाला. चौथे दिन तो सिर्फ 5 मुकाबले ही ऐसे थे, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें बंधी थी. ग्लासगो में वही उम्मीद 5वें दिन पैरा स्पोर्ट्स के इवेंट को मिलाकर कुल 8 खेलों से बंधी है. भारत ने चौथे दिन 1 गोल्ड और 2 सिल्वर समेत 3 मेडल जीते थे. 5वें दिन अपनी उस कामयाबी को क्या पीछे छोड़ पाएगा, देखना रोचक रहेगा.
27 जुलाई के मेडल इवेंट और उसकी टाइमिंग
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन यानी 27 जुलाई को कौन-कौन से गोल्ड मेडल के इवेंट होने हैं, आइए पहले एक नजर जरा उन पर डाल लेते हैं. इसमें वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स के इवेंट ज्यादा हैं. भारतीय समयानुसार इन इवेंट की टाइमिंग इस प्रकार हैं.
- ज्ञानेश्वरी देवी- महिला 53 KG- वेटलिफ्टिंग- 5:30 PM
- प्रोतिष्ठा समांता- वॉल्ट- जिमनास्टिक- 6:15 PM
- बिंदियारानी देवी- महिला 58 KG- वेटलिफ्टिंग- 8:00 PM
- शर्मिला धनकर/शिल्पा के शायला- महिला शॉट पुट (F57)- एथलेटिक्स- 11:35 PM
- सर्वेश अनिल कुशवारे/ आदर्श राम/ तेजस्विन शंकर- मेंस हाई जंप- एथलेटिक्स- 11:40 PM
- अजाया बाबू- मेंस 79 KG- वेटलिफ्टिंग- 12:30 AM (28 जुलाई)
- आर्यन नेहरा- मेंस 800M फ्री स्टाइल- स्विमिंग- 1:07 AM (28 जुलाई)
- राकेशभाई भट्ट/श्रेयांस त्रिवेदी- मेंस 100 M (T38)- एथलेटिक्स- 1:57 AM (28 जुलाई)
- तेजस शिरसे- मेंस 100 M हर्डल- एथलेटिक्स- 2:15 AM (28 जुलाई)
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेंगे 4 मुक्केबाज
27 जुलाई को भारत के इवेंट की शुरुआत गुरिंदरवीर सिंह के 100 मीटर रेस के हीट राउंड से होगी. इसके बाद मुरली श्रीशंकर भी एक्शन में होंगे. 5वें दिन बॉक्सिंग के राउंड ऑफ 16 के 4 मुकाबले होंगे, जहां भारतीय मुक्केबाज एक्शन में दिखेंगे.
- सचिन- मेंस 50 KG- राउंड ऑफ 16- 4:45 PM
- अंकुश- मेंस 80 KG- राउंड ऑफ 16- 6:00 PM
- साक्षी- महिला 51 KG- राउंड ऑफ 16- 10:30 PM
- सुमित- मेंस 70 KG- राउंड ऑफ 16- 1:00 AM (28 जुलाई)
5वें दिन भारत की मेडल टैली में आ सकता है उछाल
ग्लासगो गेम्स 2026 का 5वां दिन भारत के लिए उम्मीदों से भरा है. भारतीय एथलीट हिंदुस्तान की उम्मीदों पर अगर खरे उतर गए तो भारत की झोली में कई और मेडल देखने को मिल सकते हैं.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/commonwealth-games-2026-india-schedule-day-5-glasgow-july-27-3862393.html