Ads Area

IND vs ZIM: बेटे की ऐतिहासिक कामयाबी पर पिता ने चूम लिए गाल, गले से लगाया और फिर दी ये खास चीज

IND vs ZIM: बेटे की ऐतिहासिक कामयाबी पर पिता ने चूम लिए गाल, गले से लगाया और फिर दी ये खास चीज

Sikandar Raza: भारत-जिम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज अपने अंजाम पर पहुंच चुकी है. इस सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. 3 T20 की सीरीज में उसने क्लीन स्वीप किया. टीम इंडिया की इस क्लीन स्वीप के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड, दोनों एक ही सीरीज में जीत लिया. लेकिन, इन सबके बीच जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की ऐतिहासिक कामयाबी पर हुए उनके सम्मान ने भी हर किसी का ध्यान खींचा.

सिकंदर रजा का इस उपलब्धि के लिए हुआ सम्मान

सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ये ऐतिहासिक कामयाबी उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली पिछली सीरीज में हासिल हुई थी. भारत के खिलाफ T20 सीरीज के बाद सिकंदर रजा की उस उपलब्धि पर उनका सम्मान किया गया. खास बात ये रही कि जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने पर सिकंदर रजा को सम्मानित उनके पिता ने किया.

पिता ने चूमे गाल, गले से लगाया, दिया मोमेंटो

सिकंदर रजा के पिता ने उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया. हालांकि, मोमेंटो देने से पहले पिता ने अपने बेटे सिकंदर को गले से लगाया. फिर गाल भी चूमे. ये पल ना सिर्फ सिकंदर रजा के लिए खास था बल्कि उनके पिता के लिए भी गौरवान्वित महसूस कराने वाला था.

सिकंदर रजा ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा?

भारत के खिलाफ 3 T20 की सीरीज खेलने के बाद सिकंदर रजा के 317 इंटरनेशनल मुकाबले हो गए हैं, जिसमें 22 टेस्ट, 156 वनडे और 139 T20I शामिल हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने के मामले में हैमिल्टन मसकजदा के 313 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ा है. सिकंदर रजा ने साल 2013 में जिम्बाब्वे के लिए डेब्यू किया था. उनका पहला इंटरनेशनल मैच भी जिम्बाब्वे के खिलाफ था और वो जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ही बने.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-zim-sikandar-raza-father-embraces-him-with-a-bear-hug-and-a-kiss-on-the-cheek-for-most-capped-zimbabwe-player-3862357.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad