इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है, जिसका पहला मैच लीड्स में शुरू हुआ. इस मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज अजान अवैस आउट LBW आउट हो गए. (Photo: Getty Images)
मगर क्या आपको पता है कि टेस्ट क्रिकेट में किसी भी मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा बार विकेट गंवाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम है. (Photo: PTI)
जी हां, ये ही सच है. टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में भारतीय टीम ने किसी टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट गंवाए हैं. भारत के साथ कुल 9 बार इस तरह का हादसा हुआ है. (Photo: PTI)
इस लिस्ट में भारत के बाद दूसरे नंबर जो टीम है, उसका नाम इंग्लैंड है, जिसके बल्लेबाजों ने 6 बार पहली गेंद पर विकेट गंवाया है. तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसको 5 बार मैच की पहली बॉल पर झटके लगे हैं. (Photo: Getty Images
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका भी शामिल है, जिसको 4 बार पहली गेंद पर ही विकेट से हाथ धोना पड़ा. इनके अलावा बांग्लादेश 3 बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान 2-2 बार इस हालात से गुजरे है. (Photo: Getty Images
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/team-india-top-most-1st-ball-wickets-lost-in-test-cricket-check-list-eng-vs-pak-3884892.html




