Ads Area

County Championship: जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन, फिर अंपायर ने क्यों रोक दिया मैच?

County Championship: जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन, फिर अंपायर ने क्यों रोक दिया मैच?

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट सीजन का दूसरा दौर रफ्तार पकड़ चुका है और लगातार मुकाबले हो रहे हैं. मगर इन मुकाबलों के साथ ही एक परेशानी भी बार-बार देखने को मिल रही है, जिसका असर हो रहा है. इसी परेशानी का एक ऐसा उदाहरण देखने को मिला है, जिसने थोड़ा हैरान कर दिया. बात हो रही है काउंटी चैंपियनशिप में ग्लूस्टरशर और डरहम के मुकाबले की, जहां डरहम को जीत के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए थे लेकिन अंपायर ने अचानक मैच रोक दिया. वजह थी- बारिश, जिसका असर लगातार पूरे सीजन में दिखने की आशंका है.

डरहम काउंटी क्लब के होम ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट में चल रहे इस मुकाबले का तीसरा जबरदस्त एक्शन से भरा हुआ रहा. जहां लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहा, वहीं डरहम और ग्लूस्टरशर का मुकाबला अच्छा गुजरा. डरहम ने तीसरे दिन की शुरुआत 331 रन से की और आखिरी 2 विकेट गंवाने से पहले 384 रन बना लिए. इस तरह पहली पारी में उसे 247 रन की बढ़त मिल गई.

जीत के लिए मिला 4 रन का लक्ष्य

मगर इसके बाद जो हुआ उसने डरहम फैंस को पहले तो खुशी से भर दिया और फिर अचानक एक फैसले ने निराश कर दिया. पहली पारी की बढ़त के बाद डरहम के गेंदबाजों ने फिर से ग्लूस्टरशर को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. पहली पारी में सिर्फ 137 रन ढेर होने वाले ग्लूस्टर ने इस बार 200 का आंकड़ा तो पार किया लेकिन भी पूरी टीम सिर्फ 250 रन पर ढेर हो गई. इस तरह दूसरी पारी में ग्लूस्टर को सिर्फ 3 रन की मामूली बढ़त मिल पाई और इस तरह डरहम को सिर्फ 4 रन का लक्ष्य मिला.

क्यों रोकना पड़ा मैच?

मगर जब डरहम को ये लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरना था, तभी मौसम खराब हुआ, बादल छा गए, हल्की बारिश हो गई और अंधेरा छा गया. बस फिर क्या था, डरहम के बल्लेबाज 4 रन बनाने के लिए मैदान पर नहीं उतर सके. जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अंपायर ने दिन का खेल वहीं खत्म करने का ऐलान किया. डरहम के पास चौथा और आखिरी दिन है, जब वो ये जीत हासिल करने उतरेगी, बशर्ते मौसम पूरे दिन खराब न हो.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/county-championship-durham-needed-only-4-runs-to-win-umpires-call-stumps-3893370.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad