Ads Area

ENG vs PAK: बारिश से कब तक बचेगा पाकिस्तान? लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन ही तय हुई हार!

ENG vs PAK: बारिश से कब तक बचेगा पाकिस्तान? लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन ही तय हुई हार!

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन के अंदर खत्म हो गया था. इंग्लैंड ने वो मैच आसानी से एक पारी और 103 रन से जीत लिया था. वहीं लॉर्ड्स में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच चौथे दिन तक खिंच गया लेकिन नतीजा बदलता नहीं दिख रहा है. बारिश के कारण लॉर्ड्स टेस्ट मैच का तीसरा दिन बुरी तरह प्रभावित रहा, जिसने पाकिस्तान की संभावित हार को चौथे दिन तक टाल दिया. तीसरे दिन स्टंप्स के ऐलान तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 357 रन की बढ़त लेकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार 29 अगस्त का दिन बारिश के नाम रहा. ये इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन था और इसकी शुरुआत बारिश के कारण देरी से हुई और इसी वजह से जल्दी खत्म भी हो गया. मगर इस बीच इंग्लैंड ने दूसरी पारी में इतने रन बटोर लिए कि मैच में पाकिस्तान की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं.

बारिश के बावजूद इंग्लैंड की विशाल बढ़त

तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण काफी देरी से शुरू हुआ और उसके बाद भी बीच में 2-3 बार प्रभावित हुआ. हालांकि इस बीच इंग्लैंड ने 96 रन बटोरे और 4 विकेट गंवाए. टीम के लिए डैन लॉरेंस 50 रन बनाकर नाबाद लौटे और चौथे दिन फिर क्रीज पर उतरेंगे. उनके अलावा हैरी ब्रूक ने भी 34 रन की पारी खेली. दिन के खेल में पाकिस्तान के लिए एक बार फिर मोहम्मद अब्बास छाए, जिन्होंने 3 विकेट बटोरे, जबकि एक विकेट मोहम्मद अली को मिला.

इंग्लैंड ने पहली पारी में ही 180 रन की बढ़त ले ली थी, जबकि तीसरे दिन खेल खत्म होने तक उसने 7 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे. यानि इंग्लैंड के पास कुल 357 रन की लीड है, जबकि मैच में 2 दिन का खेल बाकी है. अब चौथे दिन इंग्लैंड अपनी पारी को कितना आगे बढ़ाती है, ये देखने लायक होगा. हालांकि रिकॉर्ड और पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को देखें तो ये रन भी काफी हैं.

तीसरे दिन हुई पाकिस्तान की हार तय?

लॉर्ड्स के मैदान में सबसे बड़ा सफल रन चेज 42 साल पहले 344 रन का था, जो वेस्टइंडीज ने किया था. उसके बाद कोई भी टीम 282 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है. पाकिस्तान ने 1992 में इस मैदान पर 141 रन का लक्ष्य चेज किया था. मगर मौजूदा पाकिस्तानी टीम ऐसा कर पाएगी, इसकी उम्मीद बहुत कम है, लगभग नहीं है. इस सीरीज में अभी तक पाकिस्तान ने 3 बार बल्लेबाजी की है और तीनों बार वो 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है. ऐसे में लॉर्ड्स की मुश्किल पिच पर वो ऐसा कर पाएगी, कहना मुश्किल है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/eng-vs-pak-lords-test-day-3-england-take-huge-lead-2nd-innings-dan-lawrence-fifty-3893350.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad