Ads Area

India vs Thailand, Women’s T20 Asia Cup: भारत-थाईलैंड मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातें, कब, कहां और कैसे देखें ये मुकाबला?

India vs Thailand, Women’s T20 Asia Cup: भारत-थाईलैंड मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातें, कब, कहां और कैसे देखें ये मुकाबला?

Women’s T20 Asia Cup 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज थाईलैंड के खिलाफ करने जा रही है. ये इस टूर्नामेंट में जहां टीम इंडिया का ओपनिंग मैच होगा. वहीं थाईलैंड के लिए ये उसका दूसरा मैच होगा. थाईलैंड की टीम ने 28 अगस्त को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ खेले अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले को जीतकर थाईलैंड के हौसले बुलंद हैं. हालांकि, उसका वो बुलंद हौसला कहीं ज्यादा मजबूत भारतीय टीम के सामने कितना टिकेगा, ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल, नजर डालते हैं भारत-थाईलैंड मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातों पर. इसके अलावा, ये मुकाबला हम कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

भारत-थाईलैंड मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातें

सवाल- भारत और थाईलैंड की महिला टीमों के बीच अब तक कितने T20I मुकाबले हुए हैं?

जवाब- भारत और थाईलैंड की महिला टीमों के बीच अब तक 3 T20 मुकाबले हुए हैं. ये तीनों मुकाबले Women’s T20 Asia Cup में खेले गए हैं. तीनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है.

सवाल- भारत और थाईलैंड की महिला टीमें Women’s T20 Asia Cup में कितने साल बाद आमने-सामने होने जा रही हैं?

जवाब- भारत और थाईलैंड की महिला टीमें Women’s T20 Asia Cup में 4 साल टकराएंगी. 2022 में एडिशन में ये दो बार आमने-सामने हुई थीं. वहीं पहली बार इन दो टीमों का आमना-सामन 2018 के महिला T20 वर्ल्ड कप में हुआ था.

सवाल- भारत और थाईलैंड के बीच खेले महिला T20I मुकाबले में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

जवाब- भारत और थाईलैंड के बीच खेले महिला T20I मुकाबले में सबसे ज्यादा रन हरमनप्रीत कौर ने बनाए हैं. उन्होंने 2 मैच में 63 की औसत और 134.04 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए हैं.

सवाल- भारत और थाईलैंड के बीच खेले महिला T20I मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए हैं?

जवाब- भारत और थाईलैंड के बीच खेले महिला T20I मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए हैं. उन्होंने 3 मुकाबलों में थाईलैंड के खिलाफ 7 विकेट लिए हैं.

सवाल- भारत-थाईलैंड के बीच खेले महिला T20I मुकाबले में कितने बल्लेबाजों ने शतक या अर्धशतक लगाया है?

जवाब- भारत-थाईलैंड के बीच खेले महिला T20I मुकाबले में अब तक किसी भी बल्लेबाज ने शतक या अर्धशतक नहीं लगाया है.

कब, कहां और कैसे देखें भारत-थाईलैंड मैच?

सवाल- भारत-थाईलैंड के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

जवाब- भारत-थाईलैंड के बीच मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय समयानुसार रात के 8 बजे से खेला जाएगा.

सवाल- भारत-थाईलैंड के बीच मुकाबला कैसे देख सकते हैं?

जवाब- भारत-थाईलैंड के बीच मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. जबकि इसे ऑनलाइन SONYLIV एप पर देख सकते हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-thailand-womens-t20-asia-cup-stats-record-when-where-to-watch-live-streaming-3893424.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad