Ads Area

VIDEO: 47 की उम्र में ऐसी गेंदबाजी, ये प्रदर्शन तो T20 में बेस्ट है, इमरान ताहिर ने CPL में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

VIDEO: 47 की उम्र में ऐसी गेंदबाजी, ये प्रदर्शन तो T20 में बेस्ट है, इमरान ताहिर ने CPL में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कहते हैं उम्र बस एक नंबर है. साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर पर ये बात पूरी तरह से लागू होती है. उनके लिए सच में उम्र एक नंबर है. जिस उम्र में दुनिया के कई सारे दिग्गज खिलाड़ी संन्यास लेकर क्रिकेट के बाद की जिंदगी में व्यस्त हैं, इमरान ताहिर अब भी वहीं, 22 गज की पट्टी पर डटे हैं. वो अब भी कमाल, धमाल और बवाल कर रहे हैं. युवाओं के खेल माने जाने वाले क्रिकेट के फॉर्मेट T20 में मेला लूट रहे हैं. उसी लूट का सबसे शानदार नजारा उन्होंने CPL 2026 में अपने T20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन करके दिखाया है.

ऐसा प्रदर्शन पहले नहीं दिखा

CPL 2026 के 31वें मैच में इमरान ताहिर ने जो किया है, वो सिर्फ T20 में उनका बेस्ट नहीं. बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. उसके जरिए उन्होंने बतौर कप्तान भी एक कहानी लिखी है. सेंट लुसिया के खिलाफ मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जैसा पहले कभी किया ही नहीं था.

T20 में बेस्ट प्रदर्शन

इमरान ताहिर ने बतौर कप्तान गयाना अमेजन वॉरियर्स को फ्रंट से लीड करते हुए अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है. वो मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लुसिया की टीम पर ऐसे टूटे कि रिकॉर्डों की झड़ी ही लग गई. इमरान ताहिर ने सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके, जो कि T20 में उनका बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले इमरान ताहिर का बेस्ट 21 रन देकर 5 विकेट लेने का था.

इमरान ताहिर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इमरान ताहिर ने अपने CPL करियर में दूसरी बार जबकि T20 करियर में छठी बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. वो बतौर कप्तान 5 विकेट लेने वाले CPL में पहले खिलाड़ी हैं. सबसे बड़ी बात ये कि 47 साल की उम्र में 5 विकेट लेकर इमरान ताहिर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अब वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं.

इमरान ताहिर की गेंदबाजी का असर

इमरान ताहिर की रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी का असर क्या हुआ, अब जरा वो जानिए. इसके चलते सेंट लुसिया किंग्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. पहले बल्लेबाजी करती हुई सेंट लुसिया 18.5 ओवर में 119 रन पर ही ऑल आउट हो गई.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/imran-tahir-career-best-t20-bowling-figure-at-the-age-of-47-make-world-record-during-cpl-2026-match-video-3903010.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad