Ads Area

IND vs WI: मौका नहीं मिलने पर, वैभव सूर्यवंशी को श्रेयस अय्यर ने क्या कहकर समझाया?

IND vs WI: मौका नहीं मिलने पर, वैभव सूर्यवंशी को श्रेयस अय्यर ने क्या कहकर समझाया?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज खत्म हो गई. 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. क्रिकेट फैंस के लिए ये सीरीज रनों के उत्सव वाली जरूर रही, मगर उसमें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी. वैभव सूर्यवंशी पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर बैठे रहे. उन्हें मौका नहीं मिला. सवाल है क्यों? इसका जवाब भारत के T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया है. उन्होंने सीरीज खत्म होने के बाद बताया कि वैभव को मौका नहीं मिलने पर वो उन्हें कैसे समझा रहे थे और क्या सलाह दे रहे थे?

मौका नहीं मिलने पर… वैभव से अय्यर ने क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने बताया कि वो वैभव से लगातार बात करते रहे हैं और उन्हें ये समझाते रहे हैं कि उन्हें मौके जरूर मिलेंगे. अय्यर के मुताबिक उन्होंने वैभव को अपने काम में निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी. साथ ही ये कहा कि मौका नहीं मिलने के बारे में ज्यादा सोचे नहीं तो सब ठीक रहेगा. कप्तान ने वैभव से कहा कि कभी-कभी मौके के लिए इंतजार करना पड़ता है. टीम के पास दो बेहतरीन ओपनर हैं, जिन्होंने देश को वर्ल्ड कप जिताया है और जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

अय्यर ने वैभव को जो समझाया, गंभीर पहले ही कह चुके थे

साफ है कि कप्तान अय्यर ने वैभव को वही बात समझाने की कोशिश की, जो कोच गंभीर ने सीरीज शुरू होने से पहले ही साफ कर दी थी और जो वैभव के बेंच पर बैठे रहने की सबसे बड़ी वजह है. गंभीर ने सीरीज शुरू होने से पहले ही कहा था कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. ऐसा कहते हुए उन्होंने इस साल खेले T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेन्स देने वाली अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को बैक किया था.

क्या न्यूजीलैंड में मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने वाली T20 टीम में भी चुना गया है. अब देखना ये है कि एक और सीरीज बारी के इंतजार में ही कटती है या वैभव को वहां चांस मिलता है. वैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में मौका नहीं मिलने से वैभव के भारतीय जमीन पर डेब्यू का इंतजार बढ़ जरूर गया है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/vaibhav-sooryavanshi-donot-getting-chance-in-ind-vs-wi-t20-series-what-shreyas-iyer-told-to-him-3938347.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad