Ads Area

Jacques Kallis Birthday: कमजोर शरीर की वजह से निकाला गया, फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में ठोके 25 हजार से ज्यादा रन, झटके 577 विकेट

Jacques Kallis Birthday: कमजोर शरीर की वजह से निकाला गया, फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में ठोके 25 हजार से ज्यादा रन, झटके 577 विकेट

वो खिलाड़ी जो बल्ले से कमाल था, गेंदबाजी में बेमिसाल था और फील्डिंग में भी मचाता धमाल था. बात हो रही है साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस की जिनका आज जन्मदिन है. 16 अक्टूबर, 1975 को केपटाउन में जन्मे जैक कैलिस आज 51 साल के हो गए हैं. जैक कैलिस को क्रिकेट इतिहास का महानतम ऑलराउंडर माना जाता है. उनकी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग के आंकड़े इस बात की तस्दीक भी करते हैं. कैलिस ने अपने करियर में क्या-क्या हासिल किया ये आपको बताएंगे लेकिन पहले जानिए कि आखिर क्यों इस खिलाड़ी को शरीर से कमजोर होने की वजह से टीम से निकाल दिया गया था.

जब कमजोर शरीर की वजह से कैलिस को निकाला गया

जैक कैलिस जब अंडर 15 लेवल पर खेलते थे तो उन्हें वेस्टर्न प्रोविंस की टीम से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि वो काफी कमजोर थे. कैलिस गेंद को स्क्वायर से बाहर नहीं मार सकते थे और वो काफी छोटे थे. इसके बाद कैलिस ने कहा वो इन्हें खुद को साबित करके दिखाएंगे और उन्होंने ये कर दिखाया.

करियर की खराब शुरुआत

जैक कैलिस का टेस्ट डेब्यू काफी खराब रहा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया और वो सिर्फ 1 रन बना सके. पहली 7 पारियों में ये खिलाड़ी सिर्फ 57 रन बना पाया और पहले 22 टेस्ट में उनका औसत महज 30.87 था. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने खेल को पूरी तरह बदल दिया.

जैक कैलिस के रिकॉर्ड्स

जैक कैलिस दुनिया के एकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन तो बनाए ही हैं, साथ ही दोनों फॉर्मेट में उनके 250 से ज्यादा विकेट भी हैं. कैलिस ने टेस्ट में 13,289 रन बनाए और इसके साथ उन्होंने 292 विकेट झटके. वनडे में उन्होंने 11,579 रन बनाए और 273 विकेट हासिल किए. इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,534 रन बनाए और उनके नाम 577 विकेट भी रहे. इस खिलाड़ी का टेस्ट औसत 55.37 का रहा और उन्होंने 45 शतक जमाए. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा 23 प्लेयर ऑफ द मैच जीते हैं. जैक कैलिस के नाम 5 लगातार टेस्ट में शतक का रिकॉर्ड है. टेस्ट की दूसरी पारी में उनका औसत 56.36 रहा जो कि ब्रैडमैन के बाद बेस्ट है. वो 150 वें टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इन रिकॉर्ड्स से साफ है कि कैलिस कितने बड़े खिलाड़ी थे, ऐसा खिलाड़ी ना क्रिकेट में पहला आया और शायद ना ही आएगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/jacques-kallis-birthday-career-stats-facts-3936349.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad